ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगुरुकुल की कन्याओं ने उत्तराखंड में जीते पदक

गुरुकुल की कन्याओं ने उत्तराखंड में जीते पदक

आर्य कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने नैनीताल में राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया...

गुरुकुल की कन्याओं ने उत्तराखंड में जीते पदक
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 29 Nov 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

परीक्षितगढ़। संवाददाता

आर्य कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने नैनीताल में राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।

खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। गुरुकुल आचार्य गुलशन सैफी ने बताया कि डीएसए स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में असम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश, दूसरा दिल्ली और तीसरा स्थान असम को मिला। गुरुकुल की ब्रह्मचारिणी रिचा आर्य ने दो स्वर्ण, मीनाक्षी आर्य ने एक गोल्ड और एक सिल्वर पदकर पदक प्राप्त किए। वहीं, करुणा ने दो गोल्ड, संध्या ने दो गोल्ड, आराध्या ने एक गोल्ड और ब्रॉंज, अनुष्का ने दो गोल्ड, सीरत ने दो गोल्ड, देवयानी ने दो गोल्ड, गुंजन आर्य ने एक गोल्ड, दो सिल्वर, अनोखी आर्य ने एक गोल्ड, एक ब्रॉंज, आक्सी ने सिल्वर, तनू ने सिल्वर, वेदांशी ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर गुरुकुल का नाम रोशन किया है। गुरुकुल में वापस आने पर संचालिका रश्मि आर्य ने सभी को शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें