प्राचीन युद्ध कला कलारीपयट्टू में कन्या गुरुकुल ने जीते कई स्वर्ण
Meerut News - मेरठ की कन्या गुरुकुल नारंगपुर की छात्राओं ने कलारीपयट्टू खेल में 7 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए केरल में हुआ है। प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित...
मेरठ। कन्या गुरुकुल नारंगपुर की बालिकाओं ने कलारीपयट्टू खेल में सात स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। केरल में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन किया गया है। कलारीपयट्टू एक प्राचीन युद्ध कला है। 28 और 29 दिसंबर को चौक स्टेडियम लखनऊ में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में मेरठ के कन्या गुरुकुल नारंगपुर की छात्राओं ने हिस्सा लिया था। सब जूनियर कैटेगरी में अदिति आर्या ने युद्ध में स्वर्ण, लाठी में कांस्य, वैष्णवी आर्या ने लाठी में कांस्य, जूनियर कैटेगरी में उर्मि खेल में सलोनी आर्या ने दो स्वर्ण और काकूल आर्या ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। गुरविंदर आर्या ने युद्ध में स्वर्ण, निधि आर्या ने लाठी खेल में स्वर्ण, वंशिका आर्या ने युद्ध में रजत, दिव्या आर्या ने लाठी में स्वर्ण पदक जीतकर जिला मेरठ का नाम रोशन किया। सभी चयनित खिलाड़ी केरल में आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। श्रीमद दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल नारंगपुर की आचार्य रश्मि आर्या, व्यवस्थापिका गुलशन, प्राचार्य अलका आर्या, कृतिका आर्या, शिक्षिका अनु आर्या ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।