ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकिशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, थाने पर हंगामा

किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, थाने पर हंगामा

ब्रह्मपुरी निवासी किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात अंजाम दी गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन 24 घंटे में भी पुलिस ने आरोपियों...

किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, थाने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 23 Jan 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका अपहरण किया गया और गैंगरेप को अंजाम दिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन 24 घंटे में भी पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ नहीं की। आक्रोशित परिजनों और हिंदू संगठन के सदस्यों ने ब्रह्मपुरी थाने पर शनिवार शाम हंगामा कर दिया। थाने का घेराव किया और पुलिस को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

ब्रह्मपुरी निवासी किशोरी की इंस्टाग्राम पर आदिल निवासी चमड़ा पैठ से बातचीत थी। आदिल ने 17 जनवरी को बहाने से किशोरी को भूमिया पुल पर बुलाया और यहां से किशोरी का अपहरण कर लिया। आदिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी को एक मकान में चमड़ा पैठ के पास बंधक बनाकर रखा। यहां किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी को यातनाएं भी दी। 21 जनवरी को किसी तरह किशोरी बंधनमुक्त होकर उस मकान से भाग निकली और परिजनों को सूचना दी। किशोरी के चाचा ने इस संबंध में 21 जनवरी को ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों का नंबर भी पुलिस को दिया। इसके बावजूद पुलिस ने 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की।

24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पीड़ित परिवार और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी शनिवार शाम ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। यहां हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही। मुकदमा दर्ज होने और आरोपियों की लोकेशन पता होने के बावजूद आरोपियों को बचाया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। हिंदू जागरण मंच से सचिन सिरोही ने पुलिस को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दिया है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना देने की चेतावनी दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें