गौरव गुप्ता बने मेरठ व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - लावड़ बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मेरठ जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।

नगर पंचायत लावड़ बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मेरठ जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लावड़ व्यापार संघ पदाधिकारियों और बाजार के व्यापरियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। संघ के मेरठ जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर व्यापार संघ लावड़ के महामंत्री नायाब रिजवी ने बुके भेंटकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


