ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगणपति को लगाया भोग, भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु

गणपति को लगाया भोग, भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु

गणपति महोत्सव के रंग में पूरा शहर रंगा हुआ है। शुक्रवार को शहरभर में पंडालों में भगवान श्रीगणेश की भक्तिभाव से आराधना की गई। धर्मेश्वर महादेव मंदिर में शाम को ईको फ्रेंडली गणपति बप्पा विराजमान कराए...

गणपति को लगाया भोग, भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 07 Sep 2019 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गणपति महोत्सव के रंग में पूरा शहर रंगा हुआ है। शुक्रवार को शहरभर में पंडालों में भगवान श्रीगणेश की भक्तिभाव से आराधना की गई। धर्मेश्वर महादेव मंदिर में शाम को ईको फ्रेंडली गणपति बप्पा विराजमान कराए गए। भक्तिभाव से आरती कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

श्री सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ानागेट में श्रद्धा, भक्ति व आस्था की त्रिवेणी बही। सेठ दयानंद गुप्ता, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेश जैन रितुराज ने गणपति बप्पा की आरती की। पूर्व पार्षद नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, अभिषेक शास्त्री, परमात्मा शरण कंसल, राकेश गर्ग, आरबी शर्मा, कुलदीप विश्नोई उपस्थित रहे। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि जूट से बनी विघ्नहर्ता की मूर्ति को मिट्टी का लेप और पानी के रंगों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। ईको फ्रेंडली मूर्ति पर्यावरण का संदेश दे रही है।

कृष्णा वाटिका में भगवान गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। एडवोकेट सुनील कुमार गुप्ता के आवास पर भजन संध्या हुई। इस दौरान सुनील गुप्ता, तुषार गुप्ता, अंजलि गुप्ता, दीपिका वर्मा, वर्षा शर्मा, सुनिता अग्रवाल, रुचि मौजूद रहीं।

आदर्श नगर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और नौचंदी स्थित भगवान श्रीगणेश मंदिर में गणपति का भव्य शृंगार कर मधुर भक्तिगीतों से आराधना की गई।

इसके अलावा शास्त्रीनगर सेक्टर-चार, एल-ब्लॉक, जागृति विहार, साकेत कुंज, फूलबाग कालोनी, नेहरू नगर, वैशाली कॉलोनी, सुभाषनगर, हनुमान पुरी, दिल्ली रोड स्थित देवपुरी, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, मास्टर कालोनी के साथ ही मवाना रोड व रुड़की रोड पर भी कई कालोनियों में पार्कों व गलियों में पंडाल लगाकर विराजमान कराए गए गणपति महाराज की भक्तिभाव से आराधना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें