Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGangsters Seize Land in Samargarden Victim Faces Threats and Violence
समरगार्डन में प्लाट पर कब्जा, रिपोर्ट दर्ज

समरगार्डन में प्लाट पर कब्जा, रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Meerut News - समरगार्डन में दबंगों ने एक युवक के प्लाट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया।मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी मोमीन ने बताया कि उसका प्ला

Sep 18, 2025 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

समरगार्डन में दबंगों ने एक युवक के प्लाट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी मोमीन ने बताया कि उसका प्लाट समरगार्डन ई ब्लाक में है। दो मई को उसने इसका बैनामा किया। प्लाट पर फरमान शूटर, कफील, असलम व तैमूर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हैं। 15 सितंबर को आरोपियों ने प्लाट पर जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो मारपीट कर भगा दिया। मोमीन ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से शिकायत की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।