कौन है अमित मिरिंडा? जिसने लॉरेंस के नाम पर मांगी एक करोड़ की फिरौती; बेंगलुरु पुलिस मेरठ लाई

Ajay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, मेरठ
share

Meerut News - अमित मिरिंडा और वंश सचदेवा को बेंगलुरु के प्लाईवुड कारोबारी के बेटे को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को तीन दिन मेरठ जेल में रखा जाएगा और 24 अप्रैल को वापस बेंगलुरु ले जाया जाएगा। पुलिस प्रॉपर्टी का भी पता लगा रही है।

कौन है अमित मिरिंडा? जिसने लॉरेंस के नाम पर मांगी एक करोड़ की फिरौती; बेंगलुरु पुलिस मेरठ लाई

UP Crime News : यूपी के मेरठ जिले की एक अदालत में सोमवार को अमित मिरिंडा की पेशी हुई। अमित मिरिंडा पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर बेंगलुरु के प्लाईवुड कारोबारी के बेटे को अगवा करने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। वह और उसके साथी वंश सचदेवा को सोमवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। मेरठ कोर्ट से समन जारी होने के बाद आरोपी को बेंगलुरु पुलिस, मेरठ लेकर आई थी। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों से स्वाट टीम ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों को मेरठ जेल में दाखिल कराया गया। फिलहाल तीन दिन तक आरोपियों को मेरठ में रखा जाएगा और 24 अप्रैल को वापस बेंगलुरु ले जाया जाएगा। शास्त्रीनगर निवासी अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और गैंग डी-155 का सरगना है।

अमित मिरिंडा ने अपने साथी वंश सचदेवा, शीशपाल उर्फ मोंटी और मोहम्मद रफीक ने बेंगलुरु के प्लाईवुड कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया और एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जुलाई 2025 में गिरफ्तार कर लिया था। खुलासा हुआ कि मोहम्मद रफीक और प्लाईवुड कारोबारी पूर्व में साथ काम करते थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के बीच लेनदेन का विवाद था। इसलिए ही मोहम्मद रफीक ने अमित मिरिंडा के साथ मिलकर प्लाईवुड कारोबारी को धमकाया था और फिरौती मांगी। अमित मिरिंडा और बाकी आरोपियों को बेंगलुरु की जेल में बंद किया गया था। अमित मिरिंडा और उसके साथियों पर चूंकि गैंगस्टर और बाकी मुकदमे विचाराधीन हैं, इसलिए कोर्ट ने समन भेजा था।

Voice of UP

सोमवार को बेंगलुरु पुलिस की टीम अमित मिरिंडा और वंश सचदेवा को मेरठ कोर्ट लेकर पहुंची। आरोपियों को पहले स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश कराया गया। स्पेशल सीजेएम कोर्ट में आरोपियों की पेशी मयंक त्यागी को धमकाने और रंगदारी मांगने समेत धोखाधड़ी के मामले में कराई गई। मयंक ने यह मुकदमा मेडिकल थाने में 30 जुलाई 2025 को दर्ज कराया था, जिसमें अमित मिरिंडा, मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में दोनों की पेशी कराई गई। इसके बाद आरोपियों से मेरठ स्वाट टीम ने भी पूछताछ की। अमित मिरिंडा का चूंकि बड़ा अपराधिक रिकार्ड है, इसलिए तमाम मामलों में जानकारी ली गई।

इसके बाद सीओ सिविल लाइन की निगरानी में अमित मिरिंडा और वंश सचदेवा को मेरठ जेल में दाखिल कराया गया। 24 जुलाई तक आरोपी मेरठ में ही रहेंगे और बाकी मुकदमों की कार्रवाई पूरी होगी। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस आरोपियों को वापस ले जाएगी। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस मेरठ में ही रुकी है।संपत्ति की जानकारी जुटाई गईअमित मिरिंडा और साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई मेरठ पुलिस कर चुकी है। अब आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस इन संपत्ति को अटैच करने वाली है। साथ ही आरोपियों के अवैध धंधों और गैंग से जुड़े बाकी लोगों की भी जानकारी ली जा रही है। इस गिरोह को पूरी तरह से तोड़ने की तैयारी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।