Meerut News: गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज, लोगों ने ली राहत की सांस
Meerut News: सोमवार को गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, खादर क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि बाढ़ का खतरा अब भी बना हुआ है। बस्तौरा गांव में गंगा का कटान हो रहा है, और सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।

Meerut News: गंगा नदी के जलस्तर मे सोमवार को काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि खादर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। वहीं बस्तौरा गांव के लोगों को गंगा के कटान की चिंता सता रही है। क्योंकि गंगा नदी की धारा कटान करते हुए गांव के काफी समीप पहुंच गई है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम के अनुसार जलस्तर मे काफी गिरावट आई है और सोमवार को एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। जो कि गत दिनों की अपेक्षा काफी कम है।
नदी के घटते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए खादर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं बस्तोरा गांव के समीप गंगा नदी ने गत वर्ष काफी कटान किया था और मुख्य धारा गांव के समीप तक पहुंच गई थी। जिस कारण गांव के लोगों को पलायन तक करना पड़ा था। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा जिओ ट्यूब लगाकर कटान रोकने का कार्य किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से गंगा नदी ने कटान किया था‚ उससे खतरा मंडरा रहा था। परंतु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जिओ ट्यूब के कार्य से कटान रोकने में काफी मदद मिली है। परंतु खादर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी भी गंगा नदी की बाढ़ का खतरा टला नहीं है। सिंचाई विभाग के इंजीनियर भी तटबंध पर लगातार निगरानी रखे हुए है। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह का कहना है जलस्तर काफी घट गया है। स्थिति सामान्य है।


