Meerut News: मेरठ : जेसीबी से उखाड़ दी गंगा पुल की अप्रोच रोड, आवागमन ठप
Meerut News: गंगा पुल की अप्रोच रोड शनिवार रात जेसीबी से उखाड़ दी गई, जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी बहने लगा और आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों में विरोध और हंगामा हुआ। प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दुर्घटना से चांदपुर से मेरठ के बीच यातायात ठप हो गया।
Meerut News: मवाना-चांदपुर को जोड़ने वाले गंगा पुल की अप्रोच रोड को शनिवार रात जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया गया, जिससे तेज प्रवाह में पानी बहने लगा और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गंगा के उस पार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की टीम यहां पहुंची तो एप्रोच रोड के ऊपर और नीचे बसे गांवों के लोगों में तकरार की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई। तीन दिनों तक हुई बारिश और सोती नदी के ओवरफ्लो होने के कारण लतीफपुर, किशनपुर, राठौरा कलां, हादीपुर गांवड़ी समेत कई गांवों के जंगल में पानी भर गया है। ऐसे में शनिवार रात भीकुंड गांव के पास पुल की अप्रोच रोड को कुछ लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया, जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी बहने लगा। लोगों का आवागमन बंद हो गया。
सूचना और प्रशासन की प्रतिक्रिया
सूचना जैसे ही भीकुंड के लोगों को मिली तो उन्होंने विरोध जताते हुए अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा तथा पुलिस मौके पर पहुंचे। अप्रोच रोड के ऊपर बसे गांव के लोगों ने कहा कि दो दिन तक पानी ऐसे ही निकलने दिया जाए नहीं तो उनकी धान की फसल चौपट हो जाएगी। वहीं, अप्रोच रोड के पास नीचे की ओर बसे भीकुंड गांव के लोगों ने पानी को तत्काल बंद कराने की बात कही। इस पर सहायक अभियंता ने अप्रोच रोड को रोकने के लिए रोड़े मंगवाने शुरू किए तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एक साइड में पलटवाकर अप्रोच रोड को बंद करने का विरोध कर दिया और दो दिन तक पानी ऐसे ही चलने देने को कहा। इस दौरान दोनों पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी अधिकारी लौट आए। उन्होंने सोमवार सुबह अप्रोच रोड को दुरुस्त कराने की बात कही।
चांदपुर से मेरठ के बीच आवागमन ठप
मेरठ/चांदपुर/जलीलपुर, हिटी। चांदपुर से हस्तिनापुर-मेरठ मार्ग पर ग्राम भीकुंड के पास एप्रोच रोड कट जाने से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि सड़क को प्राकृतिक कटाव नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन से काटा गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा हुआ है।
महामारी के मुद्दे और जनता की नाराजगी
हस्तिनापुर क्षेत्र में तटबंध होने के बावजूद पीछे की ओर से गंगा का पानी खेतों में फैल गया है। इसी बीच शनिवार देर रात जलीलपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर ग्राम भीकुंड के पास एप्रोच रोड काट दी गई, जिससे मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने से पानी के बहाव से दोनों तरफ तेजी से कटान हो रहा है। आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया है। चांदपुर की ओर जाने वाली बस सेवा समेत नौकरी के लिए जाने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या हो गई है।
ग्रामीणों के बीच तकरार
एप्रोच रोड के ऊपर और नीचे बसे गांवों के लोगों में तकरार की स्थिति बन गई है। ऊपर बसे गांव के लोग कह रहे हैं कि दो दिन तक पानी निकलने दिया जाए नहीं तो उनकी धान की फसल चौपट हो जाएगी। अप्रोच रोड के पास नीचे की ओर बसे भीकुंड गांव के लोगों ने पानी को बंद कराने की बात कही है। इस पर दोनों गांवों के लोगों में हंगामे की स्थिति बन गई।
संपर्क की बाधा
खेड़ी कला और बधुवा गांव गंगा के उस पार बसा हुआ है। एप्रोच रोड तोड़े जाने से उक्त गांव के लोगों का भी संपर्क टूट गया है, जो लोग गांव में हैं वह फंस गए हैं। वहीं, चांदपुर निवासी दीपक पत्नी किरण के साथ शनिवार को हस्तिनापुर में शादी में शामिल होने आया था। लेकिन जब वह रविवार को वापस जाने लगा और टूटी अप्रोच रोड देखी तो परेशान हो गया और बिजनौर की ओर से होकर जाने की बात कही। वहीं स्याली निवासी ममता और करण सिंह गंगा पार अपनी बेटी के यहां जा रहे थे जो वापस लौट गए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


