भीख मांगने वाली महिला चोरों का गैंग सक्रिय, वीडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाली महिलाओं के एक गैंग का मामला सामने आया है। एक सीसीटीवी वीडियो में संदिग्ध महिलाएं दिख रही हैं, जिन्होंने दरवाजा खुला देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले से क्षेत्र में चिंता फैली है और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भीख मांगने वाली महिला चोरों का गैंग सक्रिय, वीडियो वायरल

भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाली महिलाओं के एक कथित गैंग की सक्रियता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में कुछ महिलाएं घर के बाहर दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि घर का दरवाजा खुला देखकर महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम की है। वीडियो में संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां कैद होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उधर, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।