Meerut News: गणेश चतुर्थी की तैयारी तेज, दिन-रात जुटे मूर्तिकार
Meerut News: गणेश चतुर्थी की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्तियों को आकार और सजावट दे रहे हैं। थापर नगर में श्रद्धालु और आयोजन समितियों के लोग मूर्तियों के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। मूर्तियों की मांग बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि चतुर्थी नजदीक आ रही है।

Meerut News: गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्तियों को आकार देने में जुटे हैं। कहीं मिट्टी को आकार दिया जा रहा है तो कहीं मूर्तियों पर रंग और सजावट का काम चल रहा है। थापर नगर क्षेत्र स्थित मूर्ति कला केंद्रों पर इन दिनों लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। श्रद्धालु और आयोजन समितियों से जुड़े लोग अपनी पसंद के अनुसार गणेशजी की मूर्तियों के ऑर्डर दे रहे हैं। मूर्तियों के आकार, स्वरूप और सजावट को लेकर भी लोग कलाकारों को अपनी पसंद बता रहे हैं। मूर्तिकारों के अनुसार गणेश चतुर्थी नजदीक आने के साथ मूर्तियों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
मूर्ति कला केंद्रों पर भगवान गणेश की अलग-अलग मुद्राओं और स्वरूपों वाली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। कलाकार बारीकी से मूर्तियों के चेहरे, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी हिस्सों को तैयार कर रहे हैं।


