मेरठ : सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव कल से, कलश यात्रा आज
Meerut News - मेरठ के आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। आज 501 कलश के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। सद्गुरु सुधांशुजी महाराज कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें स्कूल के बच्चों, महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा।

जेलचुंगी के समीप स्थित आईटीआई मैदान साकेत में विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में गुरुवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 501 कलश के साथ महिलाएं शामिल होंगी। आज शाम ही सद्गुरु सुधांशुजी महाराज मेरठ पहुंच जाएंगे। उन्हें टोल प्लाजा से स्वागत करके पुष्प वर्षा के बीच शहर में लाया जाएगा। गुरुवार से रविवार तक कार्यक्रम चलेगा। मंगलवार को हुई बैठक में विश्व जागृति मिशन मेरठ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री, कलश यात्रा संयोजक दीपक शर्मा, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष एवं यज्ञमान अश्वनी गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे भव्य कलश पदयात्रा निकाली जाएगी।
यह यात्रा जिमखाना मैदान से बच्चा पार्क से होते हुए साकेत आईटीआई पहुंचेगी। गुरुवार को केवल शाम में सुधांशु जी महाराज प्रवचन करेंगे। इसके अलावा अन्य तीन दिनों में सुबह और शाम दोनों सत्र में कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान डॉ. रामकुमार गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सत्यप्रकाश रिशु अग्रवाल, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष वीना वाधवा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रत्न प्रकाश, शुभम कौशिक, हर्षित शर्मा, आलोक गौतम मौजूद रहे।स्कूली बच्चों, महिलाओं, युवाओं से करेंगे संवादकार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आस पास की सड़कों को भगवामय कर सजाया गया। कार्यक्रम में सुधांशु जी महाराज स्कूल के बच्चों, महिलाओं, युवाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, सैनिकों, विभिन्न संगठनों-संस्थाओं के प्रतिनिधियों से विशेष संवाद करेंगे। प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी होगा।मेरठ में बनेगा संस्कार केंद्र, मुरादाबाद-अलीगढ़ में खुलेगा गुरुकुलकार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि देशभर में दस गुरुकुल और 108 संस्कार केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य है। फिलहाल चार गुरुकुल संचालित कर दिये। हरियाणा में दो गुरुकुल संचालित करने की तैयारी है। मेरठ में होने जा रहे कार्यक्रम में मेरठ में संस्कार केंद्र, मुरादाबाद और अलीगढ़ में गुरुकुल संचालन की घोषणा सदगुरु सुधांशु जी महाराज द्वारा की जाएगी। गुरुकुल और संस्कार केंद्रों में बच्चों को गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा-दीक्षा देकर उन्हें सनातन संस्कृति के लिए तैयार किया जाएगा।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगेमेरठ। विश्व जागृति मिशन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में प्रख्यात साधु-संतों और प्रखर राजनेताओं का भी संबोधन होगा। चार दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग दिन केंद्रीय, राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों के साथ ही देशभर से साधु-संत, शंकराचार्य भी मेरठ पहुंचेगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही विभिन्न मंत्री, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है। इनके अलावा कार्यक्रम में शंकाराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, स्वामी चिदानंद, प्रमोद कृष्णम, स्वामी रामदेव, स्वामी अवद्येशानंद गिरी, साक्षी महाराज, स्वामी चिन्यमयानंद महाराज, आचार्य बालकृष्ण, आचार्य मनीष आयुर्वेदाचार्य, बालयोगी उमेश नाथ महाराज, स्वामी रविंद्र पुरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज भी आएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


