Meerut News: खिलाड़ियों को किट वितरित कर बढ़ाया हौसला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मोंटफोर्ट क्रिकेट एकेडमी में पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवा खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी उत्कर्ष शर्मा को बोलिंग किट प्रदान की और कहा कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उचित संसाधनों की है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।

Meerut News: खिलाड़ियों को किट वितरित कर बढ़ाया हौसला

Meerut News: मोंटफोर्ट क्रिकेट एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तेज गेंदबाज़ कैली निवासी उत्कर्ष शर्मा को बोलिंग किट प्रदान की। किट पाकर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि खेलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।इस

अवसर पर कई खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संगीत सोम ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के बल पर खिलाड़ी क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में एकेडमी के प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: खिलाड़ियों को किट वितरित कर बढ़ाया हौसला