ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवन मंत्री, वन सचिव आज शाम आएंगे, सीएम योगी के कार्यक्रम का इंतजार

वन मंत्री, वन सचिव आज शाम आएंगे, सीएम योगी के कार्यक्रम का इंतजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पांच जुलाई को हस्तिनापुर दौरा लगभग फाइनल है। बस मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। शासन से अधिकारियों को मौखिक तौर पर मुख्यमंत्री के आने की...

वन मंत्री, वन सचिव आज शाम आएंगे, सीएम योगी के कार्यक्रम का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 04 Jul 2020 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पांच जुलाई को हस्तिनापुर दौरा लगभग फाइनल है। बस मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। शासन से अधिकारियों को मौखिक तौर पर मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दे दी गई है। वहीं पर्यावरण एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान और विभागीय प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग शनिवार शाम मेरठ पहुंच जाएंगे। प्रशासन की ओर से देर रात पौधारोपण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाता रहा। कमिश्नर, डीएम के स्तर पर लगातार बैठकें चल रही हैं।

शासन से जारी मौखिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री पांच जुलाई को करीब साढ़े 10 बजे हेलीकाप्टर से हस्तिनापुर पहुंचेंगे। वहां कोरोना को लेकर सामाजिक दूरी बनाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री, कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की फौज की अनुमति नहीं होगी। मुश्किल से सौ से दो सौ लोग ही कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री के पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर शनिवार शाम वन मंत्री और प्रमुख सचिव मेरठ पहुंच जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री का आना तय है। शनिवार सुबह तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें