वृहद पौधारोपण की तैयारियां तेज,‚ अतिक्रमण हटाने में जुटा वन विभाग
वन विभाग ने वन महोत्सव पर वृहद पौधारोपण की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। जुलाई में बरसात के साथ पौधारोपण का कार्य शुरू होगा, जिसमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधों के विभिन्न प्रजातियाँ रोपी जाएंगी।

वन विभाग ने वन महोत्सव पर होने वाले वृहद पौधारोपण की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए विभाग द्वारा खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। जुलाई माह में जैसे ही बरसात का मौसम प्रारंभ होता है तो वन विभाग द्वारा पौधारोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। जिसमे छायादार, फलदार व औषधीय पौधों की विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए जाते है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष के पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए खेड़ी कलां, बधुआ व बधवी गांव के लगभग 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि का चयन किया गया है, जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया गया है।
परंतु भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है। जिसे खाली कराने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


