पौधारोपण के लिए खाली कराई गई 130 हेक्टेयर सरकारी भूमि

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

वन विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को भी खेड़ी कला गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने का कार्य जारी रहा। वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण किया जा सके। वन विभाग द्वारा बधवा‚ बधवी व खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को चयनित किया जा रहा है।

पौधारोपण के लिए खाली कराई गई 130 हेक्टेयर सरकारी भूमि

वन विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को भी खेड़ी कला गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने का कार्य जारी रहा। प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि चिह्नित कर जुताई कराई गई। जिससे कि वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण किया जा सके। वृहद पौधारोपण अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए वन विभाग द्वारा बधवा‚ बधवी व खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को चयनित किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण की तैयारियां चल रही है। अब समय काफी कम रह गया है‚ चूंकि जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही वृहद पौधारोपण अभियान प्रारंभ हो जाएगा।

इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि अभियान से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। गुरुवार को नायब तहसीलदार नितेश सैनी के साथ वन विभाग के स्टाफ द्वारा गंगा किनारे खेडी कलां गांव की लगभग 45 हेक्टेयर सरकारी भूमि की भूमि का सीमांकन कर जुताई की गई। रेंजर ने बताया कि अब तक कुल 130 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है। जबकि 158 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाना प्रस्तावित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।