मेरठ : फोरेंसिक जांच में टेलीफोन एक्सचेंज संचालकों के नेटवर्क का खुलासा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक जांच में कई साक्ष्य मिले हैं। मवाना और मेरठ में आरोपियों का नेटवर्क सामने आया है, जहां सिम बॉक्स की सप्लाई एक ही जगह से हो रही थी। बिटकॉइन लेनदेन और हवाला नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।

मेरठ : फोरेंसिक जांच में टेलीफोन एक्सचेंज संचालकों के नेटवर्क का खुलासा

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक जांच में कई सबूत मिले हैं। आरोपियों के फोन से मिले साक्ष्य से आरोपियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पता चला है कि मवाना, मेरठ और वेस्ट यूपी के कई टेलीफोन एक्सचेंज का आपस में कनेक्शन है। इन सभी को एक ही जगह से सिम बॉक्स उपलब्ध कराए जा रहे थे। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में बिटकॉइन से भुगतान का भी खुलासा हुआ है। इस तरह के खातों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर ये आरोपी लेनदेन करते थे। मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने पिछले कोतवाली, लोहियानगर और मवाना में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सिम बॉक्स और बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था। इस पूरे मामले में फोरेंसिक टीम ने कुछ डाटा आरोपियों के मोबाइल से रिकवर कराया है। कुछ मैसेज और बाकी जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। इन नंबरों और बाकी साक्ष्य के सहारे पुलिस ने काफी हद तक इस नेटवर्क में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई है।खुलासा हुआ कि इन लोगों को एक जगह से ही सिम बॉक्स की सप्लाई की जा रही है। नेपाल में ट्रेनिंग मिल रही है और ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से टेलीफोन एक्सचेंज के लिए सेटअप कराया जाता है। कोई परेशानी होने पर एआई का इस्तेमाल कर समस्या का समाधान करते हैं। इस पूरे नेटवर्क में दिल्ली, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कुछ आरोपियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही टीम को कुछ बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से बिटकॉइन में भुगतान हो रहा था। इसके अलावा हवाला नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिली है। टीम ने इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।