दिल्ली में बिगड़ा मौसम, हवाई जहाज में 45 मिनट फंसे रहे सरधना से सपा विधायक

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

शनिवार सुबह दिल्ली में खराब मौसम के कारण लखनऊ से दिल्ली आ रहा विमान लैंड नहीं कर पाया। 45 मिनट तक विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा, जिससे यात्रियों में चिंता और चीख-पुकार मच गई। अंततः विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। विधायक अतुल प्रधान भी इस विमान में सवार थे और उन्हें समय पर मीटिंग में पहुंचना था।

दिल्ली में बिगड़ा मौसम, हवाई जहाज में 45 मिनट फंसे रहे सरधना से सपा विधायक

शनिवार सुबह दिल्ली में मौसम बिगड़ा तो विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने के कारण लखनऊ से दिल्ली पहुंचा विमान लैंड नहीं कर पाया। करीब 45 मिनट दिल्ली में ही ऊपर आसमान में ही चक्कर काटता था। इस विमान में विधायक अतुल प्रधान भी थे। विमान में सवार यात्री चिंतित हो उठे थे और चीख-पुकार मच गई थी। बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने पर ही यात्रियों की सांस में सांस आई। विधायक अतुल प्रधान को शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ऊर्जा भवन पहुंचकर एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से बिजली समस्याओं को लेकर वार्ता करनी थी। कार्यकर्ता समय से पहुंच गए, लेकिन विधायक अतुल प्रधान के आने में विलंब को देखते हुए समय 12:30 बजे तय किया।

बाद में जानकारी हुई कि जिस विमान से वह लखनऊ से दिल्ली पहुंचे थे। वह खराब मौसम में फंस गया था। इसी में विधायक अतुल प्रधान भी थे। करीब 45 मिनट तक विमान आसमान में दिल्ली में ऊपर ही चक्कर लगाता था। मौसम खराब होता जा रहा था, ऐसे में विमान में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। करीब 45 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।