Meerut News: गेझा में पांच दिवसीय जन्माष्टमी, जाहरवीर गोगा नवमी मेले का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में बुधवार को गोरखनाथ धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं जाहरव

Meerut News: गेझा में पांच दिवसीय जन्माष्टमी, जाहरवीर गोगा नवमी मेले का शुभारंभ

Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में बुधवार को गोरखनाथ धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं जाहरवीर गोगा नवमी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उद्घाटन किया। भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह और जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति में मेलों और धार्मिक उत्सवों का विशेष महत्व है। ये आयोजन केवल मनोरंजन और परंपरा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। अध्यक्षता चौधरी बिजेंद्र सिंह, संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहटा विजय शर्मा ने किया।

आयोजक एवं मेला प्रबंधक तथा भाजपा सिवाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद जिंदल, गन्ना समिति मोहिउद्दीनपुर के चेयरमैन दीपक राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू शेट्टी, जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के वरिष्ठ संचालक मदनपाल सिंह, मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश फौजी, ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सिवाल प्रदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरूरपुर पवन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दौराला रवि बटजेवरा, विपिन चपराना, पूर्व प्रधान नीरज सिवाच, मोहित सिवाच, अशोक सक्सेना, कपिल प्रजापति, अर्चित जिंदल, नीटू प्रधान, आदित्य जानी आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: गेझा में पांच दिवसीय जन्माष्टमी, जाहरवीर गोगा नवमी मेले का शुभारंभ