ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसुबह निकलते ही बरसी आग, 11 बजे पारा 37 डिग्री

सुबह निकलते ही बरसी आग, 11 बजे पारा 37 डिग्री

भीषण गर्मी की चपेट में आए मेरठ में दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। सोमवार को 11 बजे दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू और...

सुबह निकलते ही बरसी आग, 11 बजे पारा 37 डिग्री
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 16 May 2022 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भीषण गर्मी की चपेट में आए मेरठ में दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। सोमवार को 11 बजे दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू और उमस के इस दौर से फिलहाल बड़ी राहत के आसार नहीं हैं। देर शाम तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आंधी के साथ बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी का यह दौर अभी जारी रहने के आसार हैं।

मेरठ में तापमान नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। बीते 122 साल में मेरठ में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड नौ मई 1973 के नाम है। इस दिन मेरठ में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस साल रविवार को मेरठ में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच मेरठ में तापमान रिकॉर्ड से सिर्फ 2.7 डिग्री सेल्सियस ही पीछे है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान के साथ ही भीषण गर्मी से लंबी और बड़ी राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं। आने वाले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी, उमस और लू का यह दौर जारी रहने के आसार हैं। सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के आसार हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें