Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFire Breaks Out at NCR Medical College Linked to Corruption Investigations
पूर्व एमएलएससी सरोजनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड रूम में आग लगी
संक्षेप:
Meerut News - मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एनसीआर मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात आग लग गई। आग से रिकॉर्ड रूम और कंप्यूटर रूम जलकर खाक हो गए। कॉलेज पर एमबीबीएस सीट बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप हैं और इसे सीबीआई और ईडी जांच का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की जांच जारी है।
Dec 09, 2025 12:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
मेरठ, प्रमुख संवाददाता। मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित पूर्व एमएलसी और भाजपा नेत्री डॉ. सरोजनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में देररात आग लग गई। आग में रिकॉर्ड रूम और कंप्यूटर रूम जलकर खाक हो गया। देर रात करीब एक बजे के आसपास हादसा होना बताया गया। फिलहाल घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। एनसीआर मेडिकल कॉलेज फिलहाल सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के रडार पर है। सीट बढ़ाने के नाम पर रिश्वत प्रकरण और धन शोधन मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेत्री डॉ. सरोजनी अग्रवाल का एनसीआर मेडिकल कॉलेज है। इसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ाने के नाम पर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के अधिकारियों को रिश्वत देने, निरीक्षण के लिए आने वाली टीम की सूचनाओं लीक कराने और रिश्वत देकर पक्ष में रिपोर्ट लगवाने के आरोप एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर लगे थे। इस मामले में सात राज्यों में सीबीआई ने छापेमारी करते हुए रिकॉर्ड जब्त किए और 230 एफआईआर दर्ज कराई। इसी मामले में फिलहाल परिवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम भी धन संशोधन मामले में जांच कर रही है। नवंबर माह में ही एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर ईडी की टीम ने करीब 22 घंटे सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज और कंप्यूटर के हार्ड ड्राइव जब्त किए गए थे।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
इस कार्रवाई के बीच एनसीआर मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास रिकॉर्ड रूम और कंप्यूटर रूम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने ही अग्निशमन नियंत्रण द्वारा आग पर काबू किया। हालांकि तमाम रिकार्ड और कंप्यूटर जल गए। हादसे को लेकर फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस टीम जांच में लगी है। पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


