सिंचाई विभाग के दफ्तर में आग लगी, मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई, जिससे हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर भागकर जान बचाई। फायर टीम ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से कुछ दस्तावेज जलने की सूचना है, लेकिन अधिकारियों ने रिकार्ड को सुरक्षित बताया।

सिंचाई विभाग के दफ्तर में आग लगी, मचा हड़कंप

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग रिकॉर्ड रूम तक भी पहुंच गई। घटना से दफ्तर में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग रिकार्ड तक भी पहुंच गई और कुछ दस्तावेज ने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में रिकार्ड रूम समेत आसपास के कई कमरों में धुआं भर गया और अफरातफरी मच गई। इस दौरान लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई और पुलिस-फायर टीम को सूचना दी। एफएसओ आरके सिंह की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया।

इस दौरान आसपास का पूरा इलाका प्रभावित रहा। फिलहाल घटना के कारण की जांच फायर टीम कर रही है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को ही आग का कारण मानकर चल रहे हैं। कोई भी कर्मचारी और अन्य व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। आग से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की बात बताई गई है। फिलहाल इसे लेकर हड़कंप मच हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रिकार्ड को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि आग रिकार्ड रूम के बराबर वाले कमरे में थी और रिकार्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। एफएसओ एके सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर टीम पहुंची थी और 30 मिनट में आग काबू की गई। फिलहाल नुकसान को लेकर आंकलन किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।