
मायके-ससुराल पक्ष भिड़े, दामाद को कार से घसीटा
संक्षेप: Meerut News - मेरठ रेलवे रोड पर एक युवती के ससुराल और मायके पक्ष में लड़ाई हुई। दामाद ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपी कार से भागने लगे। आरोपियों ने दामाद पीयूष को कार से दूर तक घसीटा और फिर उसे फेंक दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रेलवे रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मेरठ रेलवे रोड पर एक युवती के ससुराल और मायके पक्ष में जमकर लात घूंसे चले। दामाद ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपी कार से फरार होने लगे। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह युवक को दूर तक घसीटते ले गए। थाना रेलवे रोड पर युवती के ससुर व जीजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीपीनगर की देवश्री हाईट्स निवासी साक्षी बतरा ने बताया कि उसके भाई पीयूष की शादी 26 सितंबर को बहराइच निवासी युवती से हुई थी। जिस युवती से विवाह हुआ वह मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी।

वहां से युवती के पिता व जीजा चालक के साथ आए। घर पर उस समय पीयूष, मां व सोनिका ही थी। आरोपियों ने गाली गलौज कर पीयूष से मारपीट की। उसने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपी कार लेकर भागने लगे। पीयूष ने अपना मोबाइल लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कार के शीशे बंद कर लिए। इसमें पीयूष फंस गया और दूर तक वह उसे घसीटते ले गए। आरोपियों ने पीयूष को कार से बाहर फेंका और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीयूष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साक्षी की तहरीर पर रेलवे रोड थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




