Meerut News: पांचवीं बार गूंजेगा भगवान पारसनाथ और मां पद्मावती का जयघोष

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: धर्मनगरी सरधना में भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की भक्ति का पाँचवाँ भव्य आराधना एवं जागरण 14 अक्टूबर को आयोजित होगा। शिव मंदिर के मैदान में भजनों की प्रस्तुति करने वाले कलाकारों में राजीव विजयवर्गी, रूपेश जैन और कोमल जैन शामिल हैं। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

Meerut News: पांचवीं बार गूंजेगा भगवान पारसनाथ और मां पद्मावती का जयघोष

Meerut News: धर्मनगरी सरधना में भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की भक्ति का जयघोष एक बार फिर गूंजेगा। भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्त मंडल की ओर से 14 अक्टूबर को पांचवीं भव्य भक्ति आराधना एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर के मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जागरण में जयपुर के भजन कलाकार राजीव विजयवर्गी, इंदौर के रूपेश जैन और सरधना की कोमल जैन भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। भजनों के माध्यम से भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की आराधना की जाएगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी।

आयोजक मंडल के अनुसार पांचवीं बार आयोजित हो रही भक्ति आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।आयोजक मंडल ने सरधना और आसपास के क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की भक्ति आराधना में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्त मंडल के तत्वावधान में तथा सकल जैन समाज, सरधना के निवेदन पर आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: पांचवीं बार गूंजेगा भगवान पारसनाथ और मां पद्मावती का जयघोष