
कचहरी में महिला अधिवक्ता से मारपीट, दो आरोपी दबोचे
Meerut News - कचहरी में एक महिला अधिवक्ता के साथ चार-पांच लोगों ने मारपीट की। महिला अधिवक्ता को सड़क पर गिरा कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि बाकी फरार हैं। महिला अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कचहरी में महिला अधिवक्ता के साथ चार-पांच लोगों ने मारपीट कर दी। महिला अधिवक्ता को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अधिवक्ताओं ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी व सिविल लाइन थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। महिला अधिवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, जानलेवा हमला का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। माधवपुरम खत्ता रोड निवासी अधिवक्ता अर्शी ने बताया कि शनिवार दोपहर जब वह कोर्ट से बाहर आई तो यहां मौजूद शाहनत्थन निवासी आलम, आबिद व शकूरनगर निवासी साबिर अली खड़े थे।
उन्होंने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर दी। एक सिपाही ने आलम व उसके एक साथी को पकड़ लिया। अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की जमकर धुनाई की। दोनों को पुलिस थाने ले आई। बताया गया है कि तीन साल पहले ब्रह्मपुरी थाने में प्रिंस ने आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मजहर, आलम समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में कोर्ट में तारीख पर नहीं जाने पर मजहर और आलम के वारंट हो गए। मजहर दो दिन पहले जेल चला गया था। आलम भी कोर्ट में पेश होने के लिए शनिवार को पहुंचा था। कचहरी परिसर में आलम ने तीन-चार साथियों संग मिलकर महिला अधिवक्ता पर हमला किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि फरार आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




