दो बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मुंडाली खरखौदा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में राजवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और शव को पीएम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

दो बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, तीन घायल

मुंडाली खरखौदा मार्ग पर आमने सामने से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल व शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार राजवीर (40) पुत्र खजान सिंह निवासी गांव लौटी सोफियाबाद थाना मुंड़ाली मजदूरी करता था। वह गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से साथी मजदूर राकेश के साथ खरखौदा की ओर से मजदूरी करते लौट रहा था कि इसी बीच हापुड के टियाला गांव का रहने वाला राजकुमार पुत्र छोटे व लविश पुत्र मुस्तकीम किठौर की ओर से बाइक पर जा रहे थे कि इस बीच जैसे ही वह लौटी गांव के आसपास पहुंचे तो सामने से आ रही राजवीर की बाइक से उनकी भिडंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजवीर की गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में साथी राकेश व दूसरी बाइक पर सवार राज कुमार व लविश भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल और शव को पीएम के लिए भिजवाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल राकेश, राजकुमार व लविश की हालत में काफी सुधार है। जबकि राजवीर की मौके पर मौत हो गई। मामले की जांच पड़ताल कर रहे लौटी चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र जालोन का कहना है कि शव का पीएम करा दिया है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।