तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

Dec 30, 2025 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - किठौर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

कस्बे में किठौर–मवाना मार्ग पर सोमवार को नूरमहल होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार को किठौर निवासी 23 वर्षीय शाहारयाब पुत्र रिजवान, 20 वर्षीय रिहान पुत्र आस मोहम्मद और 26 वर्षीय नाजिम पुत्र शाहिद तीनों बाइक से बाइक जा रहे थे। बताया गया कि राधना में राजमिस्त्री का काम करने के दौरान नाजिम की तबीयत बिगड़ गई थी। शाहारयाब और रिहान उसे इलाज के लिए बाइक से किठौर लेकर लौट रहे थे। इसापुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीनों सड़क पर दूर जा गिरे जिसमें शाहारयाब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिहान और नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को किठौर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहरा मच गया। परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;