Fatal Car Accident in Greater Noida Student Dies Four Injured नोएडा में हादसा: छात्रा की मौत, मीनाक्षी भराला का बेटा घायल, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFatal Car Accident in Greater Noida Student Dies Four Injured

नोएडा में हादसा: छात्रा की मौत, मीनाक्षी भराला का बेटा घायल

Meerut News - ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्रा इशिका की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हुए। घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 2 Sep 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
नोएडा में हादसा: छात्रा की मौत, मीनाक्षी भराला का बेटा घायल

ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार, ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हैं। घायलों में राज्य महिला आयोग की सदस्य डा.मीनाक्षी भराला का पुत्र युगराज सिंह, रोहटा रोड निवासी बिल्डर दिनेश कुमार का पुत्र यश शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड निवासी इंशिका ग्रेटर नोएडा सुपरटेक सीजर सोसाइटी में रहती थी। इशिका बीबीए कर रही थी। वह और उसके सहपाठी सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित ढाबे पर भोजन करने जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार रामपुर फतेहपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में इशिका की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्वी जैन निवासी कानपुर, युगराज सिंह निवासी मेरठ, यश और हर्ष निवासी एटीएस सोसाइटी घायल हो गए। यह सभी बीबीए कर रहे हैं। घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। राहगीरों ने बताया कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए। राहगीर तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों ने ट्रक से लोहे की रॉड निकाली और कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।