तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार पिकअप से बाइक सवार युवक बंटी की मौत हो गई। हादसे के समय उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। मृत्यु के बाद दोस्तों ने परिजनों को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बंटी सबसे छोटा था, और उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक बाइक पर चार युवक सवार थे जो आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस पूछताछ

हादसे के बाद तीनों दोस्त ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कंकरखेड़ा के गांव पावली खास निवासी बंटी 18 वर्षीय पुत्र ओमवीर अपने दोस्त विवेक पुत्र मनोज, अमन पुत्र अशोक और विक्की पुत्र सतीश के साथ मंगलवार रात करीब एक बजे बाइक से खिर्वा फ्लाईओवर के पास तेल डलवाने आया था। बाइक बंटी चला रहा था। तेल डलवाकर घर लौटते समय खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया और अमन को भी चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों दोस्त बंटी को लेकर पावली खास गांव पहुंचे, लेकिन परिजनों को हादसे की जानकारी नहीं दी। परिजनों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे तीनों दोस्त बंटी को मोदीपुरम के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों की फरारी

तीनों दोस्त एंबुलेंस से बंटी के शव को गांव लाए। गांव के बाहर चालक से बोले कि बंटी का घर 100 मीटर दूर है और तीनों एंबुलेंस से उतरकर फरार हो गए। एंबुलेंस चालक शव लेकर बंटी के घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवेक, अमन और विक्की को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है कि हादसे के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी और शव छोड़कर क्यों फरार हुए।

परिवार में मचा कोहराम

बंटी ने पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई का नाम आशु 25 साल, बहन किरण, उससे छोटा भाई अरुण और सबसे छोटा बंटी था। बंटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बंटी के पिता ओमवीर एलआईसी एजेंट है और मां पिंकी गांव में आंगनबाड़ी में है।

सामान्य प्रश्न

हादसे में कौन-कौन घायल हुए?
हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया और अमन को भी चोटें आईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut Newsतेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत