कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बाप की मौत, बेटा घायल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सिविल लाइन की जेल चुंगी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बाप की मौत, बेटा घायल

सिविल लाइन की जेल चुंगी रोड पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठे पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। थाना सिविल लाइन पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कार व चालक की सीसीटीवी से पहचान का प्रयास कर रही है। पांडवनगर निवासी तनिष्क ने बताया कि मंगलवार रात वह पिता धर्मेन्द्र सिंह के साथ किसी काम से बाजार गया था। रात 12 बजे जब वह साकेत स्थित आईटीआई के पास पहुंचे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में धर्मेन्द्र सिंह व तनिष्क को जसवंत राय स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान धर्मेन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने आईटीआई के पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें कार हादसे को अंजाम देकर भागती दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज से कार का नंबर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut Newsकार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बाप की मौत, बेटा घायल