Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmers Unity and Rights Bhakiyu Tomar s Rally in Maudkhurd
संगठन किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा: संजीव तोमर

संगठन किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा: संजीव तोमर

संक्षेप:

Meerut News - भाकियू तोमर की सभा मौड़खुर्द के गांव में प्रधान इंतेजार देशवाल के घर पर हुई। यहां किसान अधिकारों की लड़ाई और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। संजीव तोमर ने कहा कि 30 दिसंबर को मवाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना होगा। प्रधान इंतेजार को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

Dec 17, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मौड़खुर्द में भाकियू तोमर की सभा प्रधान इंतेजार देशवाल के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं एकजुटता के लिए प्रेरित किया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसानों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संजीव तोमर ने कहा कि संगठन किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि बिजली विभाग किसानों एवं मजदूरों के घरों पर जबरन बिजली मीटर थोप रहा है। कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन उसके बाद भी किसानों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि तहसील मवाना में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में 30 दिसंबर को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अपनी मांगों को रखेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, प्रधान इंतेजार देशवाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया। उनके साथ में पांच दर्जन कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सांगवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, शुभम लांबा, युवा कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी हसीर, कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर निखिल चौधरी, जिला महासचिव मेहरबान, जिला सचिव फुरकान, जिला सचिव शिराजू, युवा जिला उपाध्यक्ष हनी बालियान, अमरीश शर्मा, मिंकु जाटव, जमीर चौधरी, नवीन चौधरी, शमशाद मलिक, कृष्ण प्रधान, कलीम प्रधान, इरफान चौधरी, अमरपाल सिंह, खालिद चौधरी, काले सिंह, इकबाल, इदरीश मलिक, फैयाज चौधरी, फकरुद्दीन, कलवा अब्बासी, डॉ. असलम, इकबाल मलिक, सोहनबीर, सुलेमान चौधरी, कमल चौधरी आदि मौजूद रहे।