ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभूनी टोल प्लाजा पर लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

भूनी टोल प्लाजा पर लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

भूनी टोल प्लाजा पर लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

भूनी टोल प्लाजा पर लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 13 Nov 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ-करनाल हाइवे 709ए के भूनी स्थित टोल प्लाजा पर पांच किलोमीटर तक के गांवों के वाहनों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से टोल पर धरना दिए बैठे भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिछले चार दिनों से टोल पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं का कब्जा है। जिसके चलते टोल लगातार फ्री चल रहा है। धरने के चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने दीपावली भी टोल प्लाजा पर ही मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मेरठ-करनाल हाइवे 709 ए पर भूनी में गत 6 नवंबर को शुरू हुए टोल प्लाजा पर पिछले चार दिनों से भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टोल फ्री कराया हुआ है। धरने पर बैठे किसानों की मांग है की टोल प्लाजा पर पास के पांच किलोमीटर तक के गांवों के वाहनों को टोल फ्री हो। जिसे लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जिन्होने लगातार चौथे दिन भी टोल प्लाजा पर धरना जारी रखा। जिससे टोल फ्री चलता रहा। यहीं नहीं रविवार को दीपावली भी कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही मनाई। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाएंगी, तब तक वह टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए साफ कहा कि उनकी मांगे जायज है, और टोल कम्पनी को इसे स्वीकार करना होगा। वहीं, कार्यकर्ताओं के दीपावली पर्व भी टोल पर मनाने के बावजूद किसी अफसर ने किसानों की सुध नहीं ली। इस अवसर पर मनोज त्यागी, निक्की तालियान, हिवाल काम्बोज, हनीफ़ राणा,आशु त्यागी, रूचिन त्यागी, मनोज त्यागी आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें