सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की गणना में लापरवाही का आरोप

Apr 01, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर नगर से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव तक सड़क चौड़ीकरण के निर्माण में किसान जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि खसरों की नपाई और मुआवजे की गणना में अनियमितता बरती गई है। किसानों ने चौड़ीकरण के कार्य को रोक दिया है और सही मुआवजे की मांग की है।

सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की गणना में लापरवाही का आरोप

हस्तिनापुर नगर से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव तक चल रहे सड़क के चौड़ीकरण के निर्माण में खसरों का मौके पर सत्यापन एवं नपाई में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए किसान जिलाधिकारी से मिले। उनका कहना है जिससे मुआवजे की गणना में भी घोर लापरवाही बरतने की बात कही है। सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में पंज प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा है जिसमें काफी श्रद्धालु आते रहते है जिसे दृष्टिगत रखते हुए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें खसरों की नपाई व उसके आधार पर मुआवजे की गणना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से मिले। बताया कि लोक निर्माण विभाग व तहसील प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए हस्तिनापुर पांडवान में नाले को सड़क के चौड़ीकरण में शामिल करते हुए मुआवजा तय कर दिया गया है।

कृषकों के प्रस्तावित खसरों में चिन्हांकन नहीं किया गया है। न ही मुआवजे की दर बताई गयी है। इसलिए उक्त सड़क के दोनों और प्रस्तावित चौड़ीकरण एवं मौजूद मार्ग का मध्य विंदु निर्धारित किया जाना चाहिए। तभी किसान अपने खसरो मे भूमि की नपाई करायेंगे। किसानों ने तब तक चौड़ीकरण के कार्य को भी रुकवा दिया है। वहीं खसरा मानचित्र के आधार पर ही मुआवजे का वितरण कराये जाने की मांग की है। किसानों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आजाद सिंह, बिजेंद्र सिंह, मोहित, महीपाल, सुरेंद्र, सोपाल, महेंद्र, राकेश देवी, सुरेंद्री, बिजेंद्र मंत्री, राकेश देवी, विनय आदि के हस्ताक्षर है ।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।