Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmers Protest Outside SDM Office for Unaddressed Issues
एसडीएम कार्यालय के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना

एसडीएम कार्यालय के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना

संक्षेप:

Meerut News - सरधना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पर जनसुनवाई न करने का आरोप लगाया। एसडीएम उदित नारायण ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

Dec 31, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। मंगलवार सुबह कार्यालय में एसडीम के नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर दरा बिछाया और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीएम पर कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें समझाकर धरना शांत कराया। बाद में अपने कार्यालय में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। यहां उन्हें विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मिलना था। वे एसडीएम कार्यालय में पहुंचे तो वहां एसडीएम नहीं मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो वह भी रिसीव नहीं हो पाई। इसी से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर ही दरा बिछाया और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी फोन पर सूचना देकर धरना स्थल के लिए बुला लिया। उधर, धरने का पता चलते ही एसडीएम उदित नारायण, तहसीलदार ज्योति सिंह, नायब तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजकुमार करनावल व अन्य कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें समझाकर धरना समाप्त किया। बाद में एसडीएम कार्यालय में सभी कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी। कार्यकर्ताओं ने दबथुवा में प्रस्तावित शहीद पार्क की फाइल भी कार्यालय से गायब होने का आरोप लगाया। इसपर एसडीएम ने तुरंत स्टेनो को बुलाकर फाइल तलाश करने और उस पर उच्च अधिकारियों को आख्या बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता लौट गए। इस मौके पर राजकुमार करनावल, अश्फाक प्रधान आदि रहे।