खेत से लौटते रहे किसान पर फायरिंग, फरसे से हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर के खोड़ दयालपुर गांव में एक किसान पर कार सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घायल किसान मोनू, जो अपने भाई की हत्या का मुख्य गवाह है, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एसएसपी को बुलाने की मांग की और मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

खेत से लौटते रहे किसान पर फायरिंग, फरसे से हमला

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के खोड़ दयालपुर गांव में खेत से लौटते समय किसान पर कार सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। जान बचाने के भाग रहे किसान पर फरसे से वार किया। सीओ मवाना और हस्तिनापुर पुलिस ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकरी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है घायल किसान हत्या में मुख्य गवाह है। जानकारी के मुताबिक हस्तिनापुर ग्राम खोड़ दयालपुर निवासी 42 वषीय किसान मोनू गुरुवार शाम को खेत से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोशाला के समीप स्थित गन्ना क्रय केंद्र के समीप पहुंचा। तभी पीछे से एक स्कार्पियो कार सवार तथा बुलेट बाइक पर कुछ लोग आए तथा उस पर फायरिंग कर दी। वही बाइक तेज कर ली, तब उन्होंने उसके पैर में फरसा मार दिया। आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस व ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। मगर ग्रामीण घायल को लेकर थाने पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी

ग्रामीणों ने एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग के बाद ही उपचार कराने की बात करने लगे। काफी समझाने के बाद उसे उपचार के लिए ले गये। घायल ने बताया कि उसके भाई अर्जुन की हत्या कर दी गई थी। जिसमे वह मुख्य गवाह है तथा मामले मे मुजरिम की जमानत हो गई जिसके विरूद्व वह सुप्रीम कोर्ट गया था। उसने बताया कि वह चार मई को एसएसपी से भी मिला था तथा बताया था कि उसकी जान का खतरा है तथा उसकी सुरक्षा हटा ली गई है जो मुहैया कराई जाए।

Voice of UP

वर्जन

खेत पर जा रहे मोनू पर जसदेव अन्य तीन पर फायरिंग और जानलेवा किया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - पंकज लवानिया, सीओ मवाना ,मेरठ

भाई की हत्या

वर्ष 2018 मे हुई थी हत्या

मोनू ने बताया कि उसके भाई अर्जुन की 18 मई वर्ष 2018 को अलीपुर मोरना मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कई आरोपी जेल गए थे, जो अब जमानत पर बाहर हैं। उक्त मामले में वह मुख्य गवाह है। उक्त मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घायल किसान का नाम क्या है?
घायल किसान का नाम मोनू है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।