आयुष बने मिस्टर फेयरवेल व अंजना बनी मिस फेयरवेल
Meerut News - मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों का फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आयुष बरार और अंजना को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में एक विशाल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल का आयोजन किया। कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को विदाई दी। कक्षा 12 से आयुष बरार को मिस्टर फेयरवेल तथा अंजना को मिस फेयरवेल चुने। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हैड साजन काकरान, खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने रैंप वॉक करके आकर्षित किया। शिक्षक शुभम कुमार ने एक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य, मार्केटिंग हैड, खेल अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी ने कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं को उपहार दिए। आयुष बरार को मिस्टर फेयरवेल तथा अंजना को मिस फेयरवेल, कृष त्यागी को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा जुबी सैफी को मिस पर्सनैलिटी, इमानुल गनी को मिस्टर एलिगेंट तथा ईशा देशवाल को मिस एलिगेंट चुना। कॉर्डिनेटर निधि त्यागी के निर्देशन में छात्रा रिद्धि शर्मा तथा हिमांशी चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रेरणा, खुशबू पटेल, श्रुति, मुकुल आर्य तथा शुभम कुमार रहे। --- खेलों से होता है बच्चों का शारीरिक विकास फोटो... मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग)में गुरुवार को एक विशाल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। शुभारंभ प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत के साथ रिबन काटकर किया। स्पोर्ट्स मीट में मनोरंजक खेलों को शामिल किया। स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिवस पर कक्षा 3 के छात्रों ने बॉल बैलेंसिंग, कक्षा चार के छात्रों ने बुक बैलेंसिंग व कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने बैग अरेंजिंग रेस आदि का भरपूर आनंद उठाया। प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने बच्चों की सराहना की। प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने बताया कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उप प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता व कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन व आपसी सद्भाव आदि भावना विकसित होती हैं। मंच संचालन चारू जैन व दीक्षा रस्तोगी के नेतृत्व में पावनी, आराध्या, फैजीन व अदित्री ने सुचारू व रोचक रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा, नीतू, कनक, सलोनी, बबीता तेवतिया, अंशु, रीनू रानी व रविता आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




