Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFamily Demands Body Recovery in Umer Murder Case Police Accused of Negligence
उमेर हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर लावड़ चौकी इंचार्ज निलंबित

उमेर हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर लावड़ चौकी इंचार्ज निलंबित

संक्षेप: Meerut News - दौराला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर की हत्या के मामले में परिजनों ने एसएसपी से शव बरामदगी की मांग की। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, परिजनों ने चौकी का घेराव किया। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया, लेकिन शव की बरामदगी नहीं हो सकी। मामले की जांच पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दी गई है।

Thu, 13 Nov 2025 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दौराला। नगरपंचायत लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर हत्याकांड को लेकर परिजन बुधवार को एसएसपी मिले और शव बरामदगी की मांग की। साथ ही पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर लावड़ चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। परिजनों की मांग पर विवेचना की जांच इंचौली पुलिस की जगह पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दी। बता दे कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर का प्रेम प्रंसग को लेकर दो दोस्तों ने घर से बुलाकर अपहरण कर हत्या कर दी थी। मामले में शिकायत के बाद भी इंचौली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने पर परिजनों ने चौकी पर हंगामा कर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की थी। इस पर भाजपा नेता मोहन सैनी और समाजसेवी कामिल के नेतृत्व में परिजनों ने लावड़ चौकी का घेराव किया था। मृतक की पत्नी और भाई ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाते हुए शांत कराया था और एक आरोपी ईशा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ईशा से पूछताछ के बाद अपहरण हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी की निशानदेही पर सरधना गंगनहर में मृतक के शव की तलाश की थी, लेकिन पुलिस शव का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी, जबकि फरार हत्यारोपी शाकिर ने पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि दोनों दोस्तों ने युवक को सरधना गंगनहर पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया था। शव बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को परिजन एसएसपी से मिले और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।