बुलेट से पटाखे छोड़ने के विरोध पर पथराव और तोड़फोड़

Mar 05, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - हस्तिनापुर के गांव मालीपुर में एक परिवार को बुलेट से तेज आवाज में पटाखे फोड़ने का विरोध करना महंगा पड़ा। युवकों ने परिवार के घर पर हमला किया, पथराव किया और कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुलेट से पटाखे छोड़ने के विरोध पर पथराव और तोड़फोड़

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मालीपुर में बुलेट से तेज आवाज में पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। युवकों ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया और पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। घटना में महिलाओं और बच्चियों समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मालीपुर निवासी पांडे सिंह पुत्र नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव के ही तीन चार युवक उनके घर के मुख्य गेट के पास बुलेट से तेज आवाज में पटाखे फोड़ने की आवाज कर रहे थे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक भड़क गए और कुछ देर बाद धारदार हथियार लेकर उनके घर पर हमला करने आ गए। शोर सुनकर आरोपित युवकों की ओर से अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवार के घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि हमले में पांडे सिंह, महाराज सिंह, सुष्मिता और महाराज सिंह की तीनों बेटियां कृष्ण, लता समेत अन्य को चोटें आई हैं। आरोपितों ने घर के बाहर लगा बिजली का मीटर भी तोड़ दिया और जमकर गाली-गलौज की। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के वीडियो भी उनके पास मौजूद है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।