Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFamily Accuses Police of Collusion with Goons in False Case
दबंगों से सेटिंग कर पुलिस ने दर्ज किया झूठा मुकदमा, एसएसपी से शिकायत

दबंगों से सेटिंग कर पुलिस ने दर्ज किया झूठा मुकदमा, एसएसपी से शिकायत

संक्षेप:

Meerut News - इंचौली के एक परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने दबंगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया। पीड़ितों का कहना है कि 24 अगस्त को दबंगों ने उनके घर पर हमला किया और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं...

Sep 07, 2025 03:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

इंचौली निवासी एक परिवार ने थाना पुलिस पर दबंगों से सेटिंग कर परिवार के कई लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है जानलेवा हमले में दबंगों पर दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टा उनके परिवार के कई लोगों को जेल भेज दिया। सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। फिटकरी निवासी प्रवीण परिवार के साथ शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उनका आरोप था कि 24 अगस्त को गांव के दबंगों ने उनके घर हमला बोल दिया। परिवार की जमकर पिटाई की। आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उल्टा दबंगों से सेटिंग कर प्रवीण के परिवार के 12 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने की पुलिस से कराए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।