युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

Mar 02, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सरधना के एक गांव में एक युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसमें कहा गया कि फर्जी आईडी पर अश्लील सामग्री डाली जा रही है और उसे गंदे मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसके अलावा उसी आईडी से युवती की असली आईडी पर कॉल तथा गंदे मैसेज भी किए जा रहे हैं। पीड़िता ने मामले का पता चलते ही पुलिस से इसकी शिकायत की। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक फर्जी आईडी बनाई है जिस पर उसकी फोटो भी लगाई गई है। आरोप है कि उस फर्जी आईडी पर लगातार अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं, आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे कॉल भी करता है। पीड़िता ने कहा कि उसके नाम से बनी आईडी के चलते उसकी समाज व रिश्तेदारी में छवि धूमिल हो रही है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।