Factory Fire in Dhirkheda Industrial Area Due to Short Circuit धीरखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFactory Fire in Dhirkheda Industrial Area Due to Short Circuit

धीरखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Meerut News - खरखौदा के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण मशीनों में काम आने वाली बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 18 Aug 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
धीरखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग

खरखौदा। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों में काम आने वाली बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से रविवार देर रात आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की छह गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पिलखुवा निवासी अंकित पुत्र ललित तायल की धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों में काम आने वाली बेल्ट बनाने की फैक्ट्री है। बताया गया है कि यहां रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फैक्ट्री मालिक को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पुलिस की सूचना पर हापुड़ व परतापुर से पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।