आसमान से दिनभर बरसी आग, वेस्ट यूपी झुलसा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - बुधवार को वेस्ट यूपी में अत्यधिक गर्मी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। मेरठ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। प्रदूषण के कारण मेरठ सबसे प्रदूषित शहर बना। मौसम की खराब स्थिति से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आसमान से दिनभर बरसी आग, वेस्ट यूपी झुलसा

दिनभर आसमान से बरसती आग से बुधवार को वेस्ट यूपी झुलस उठा। लगातार चौथे दिन मेरठ में अधिकतम तापमान ना केवल 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा बल्कि यह 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया। इससे बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। दिनभर भीषण लू और अत्यधिक गर्मी से सड़कों पर निकलने में मुश्किल हुई। हालांकि मौसम के इस मिजाज से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पांच दिनों तक वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी और लू का यह दौर इसी तरह से जारी रह सकता है। आगामी दिनों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका है। मेरठ के 75 वर्षों के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक तापमाान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

पारे के साथ प्रदूषण की मार, प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर मेरठ

मेरठ में बुधवार को पारे के साथ प्रदूषण ने भी एकसाथ झपट्टा मारा। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि एक्यूआई 265 रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को मेरठ प्रदेश का सबसे प्रदूषित और देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ। रात में तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन-रात का तापमान सामान्य से क्रमश: 5.1 एवं 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

Voice of UP

हवा पूरी तरह से शुष्क, लू की मार और बढ़ेगी

मेरठ में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने से आद्रता के स्तर में व्यापक गिरावट हुई है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम आद्रता 25 रिकॉर्ड हुई। इससे दिन में शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवा में आद्रता नहीं होने से बादल बनने जैसी गतिविधियां भी नहीं हेा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

यह रखें ध्यान

-------------

-धूप में निकलते वक्त हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़ों को प्राथमिकता दें।

-सिर ढककर रखें। टोपी या छाते का प्रयोग करें।

-बाहर निकलते समय धूप का चश्मा लगाएं। सनस्क्रीन प्रयुक्त करें।

-किसी भी स्थिति में खाली पेट बाहर ना निकलें।

------------

सतर्क हो जाएं यदि ऐसा हो तो..

----------------------

-चक्कर आने लगें या तेज सिरदर्द हो

-अत्यधिक प्यास लगे या मुंह सूख जाए

-उल्टी होना या जी मिचलाना

-शरीर का तापमान अचानक बहुत तेज बढ़े

-------------------------

चार दिनों में मौसम का ट्रेंड

-----------------------------

तिथि न्यूनतम अधिकतम

----------------------------

17 मई 26.1 41.3

18 मई 27.6 42.4

19 मई 26.7 43.6

20 मई 26.2 44.0

------------------------------

सामान्य प्रश्न

मेरठ में बुधवार का तापमान कितना था?
मेरठ में बुधवार का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।