Meerut News: ईपीएफओ खेल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली, हरियाणा और यूपी का दबदबा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: -आज होंगे फाइनल मुकाबले मेरठ, मुख्य संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ

Meerut News: ईपीएफओ खेल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली, हरियाणा और यूपी का दबदबा

Meerut News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ की ओर से आईआईएमटी विश्वविद्यालय खेल मैदान में शनिवार को आयोजित विभागीय खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के कड़े सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्कृष्ट अनुशासन का प्रदर्शन किया। रविवार को फाइनल होगा।

सेमीफाइनल बास्केटबॉल

​बास्केटबॉल सेमीफाइनल मैच में ​प्रथम मुकाबला दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच हुए। इस मैच में दिल्ली की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 47-08 के बड़े स्कोर से शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। ​दूसरा मुकाबला हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मैच में हरियाणा की टीम ने 43-11 के स्कोर से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

सेमीफाइनल वॉलीबॉल

​वॉलीबॉल सेमीफाइनल का ​प्रथम मुकाबला हरियाणा और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच हुए कड़े संघर्ष में हरियाणा ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। ​दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए रोमांचक मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 2-0 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। ​सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान ईपीएफओ के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रविवार को प्रतियोगिता के समापन के साथ विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता का समापन

प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण से पहले रविवार को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

​बास्केटबॉल फाइनल: दिल्ली बनाम हरियाणा

​वॉलीबॉल फाइनल: हरियाणा बनाम उत्तर प्रदेश

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस दिन प्रतियोगिता का फाइनल होगा?−
रविवार को फाइनल होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: ईपीएफओ खेल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली, हरियाणा और यूपी का दबदबा