29वीं अन्तरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
मेरठ जोन की 29वीं अन्तरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष कबड्डी में गौतमबुद्धनगर और महिला कबड्डी में मेरठ ने जीत हासिल की। जिम्नास्टिक में मेरठ के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में मेरठ और हापुड़ की टीमें विजेता रहीं।

मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अन्तरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुलिस लाइन में आयोजित समापन समारोह में एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी, कोच, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। कबड्डी पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम ने जनपद मेरठ को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया।वहीं महिला कबड्डी वर्ग में जनपद मेरठ की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
जिम्नास्टिक पुरुष वर्ग में भी मेरठ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो पुरुष वर्ग में मेरठ की टीम विजेता रही, महिला वर्ग में जनपद हापुड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के विजेताखो-खो पुरुष वर्ग — जनपद मेरठखो-खो महिला वर्ग — जनपद हापुड़जिम्नास्टिक पुरुष वर्ग — जनपद मेरठकबड्डी पुरुष वर्ग — कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरकबड्डी महिला वर्ग — जनपद मेरठ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


