28 मई को ईद पर सीसीएसयू की परीक्षाएं स्थगित
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 28 मई को ईद पर समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि ने छात्र की मांग पर यह निर्णय लिया है। गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित हैं, जबकि अन्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

मेरठ। प्रमुख संवाददाता
परीक्षाएं स्थगित
चौधरी चरण सिंह कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 28 मई को ईद पर प्रस्तावित समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित हुए सभी पेपर का कार्यक्रम अलग से जारी होगा। विवि ने उक्त तिथि को पहले से ही परीक्षाएं तय थी, लेकिन इस दिन ईद होने से छात्र पेपर हटाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को विवि ने ईद के दिन की समस्त परीक्षाएं स्थगित करते हुए छात्रों को राहत दे दी। विवि के अनुसार उक्त तिथि के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं
विवि ने एनईपी में बीएससी गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। विवि के अनुसार यह परीक्षाएं यूजी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के साथ ही कराई जाएंगी। जल्द ही इनका कार्यक्रम जारी होगा। हालांकि बीएससी गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर में एक्स-बैक के वह विद्यार्थी जिन्हें को-कुरिकुलर पेपर कोड जेड-020201 (फर्स्ट एड एंड हेल्थ) के पेपर में शामिल होना है, वह एक जून को प्रस्तावित इस कोड की परीक्षा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शामिल होंगे। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व घोषित के अनुसार ही संपन्न होंगी।
एमए संस्कृत, मनोविज्ञान की परीक्षा
विवि ने पीजी एनईपी चतुर्थ सेमेस्तर संस्क़ृत एवं मनोविज्ञान की अतिरिक्त डेटशीट जारी कर दी है। कैंपस-कॉलेजों में संस्कृ़त पेपर कोड ए-0221006-टी और मनोविज्ञान में ए-091021-टी का पेपर एक जून को दस से एक बजे की पाली में होगा। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


