Meerut News: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं सुनी
Meerut News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद, अवैध कब्जे और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण जैसी 12 शिकायतों पर चर्चा की गई। शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों का निस्तारण भी जल्द करने के निर्देश दिए गए।

Meerut News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवादों, अवैध कब्जे, पुलिस से जुड़े मामलों और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण जैसे विषयों को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की ओर से उठाया गया। पूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जे, सुखपाल सिंह के शस्त्र लाइसेंस और नीलम उपाध्याय द्वारा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण की शिकायत पर एडीएम सिटी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।शहीदों
के सम्मान से जुड़े मामले अभी भी लंबितशहीद द्वार के निर्माण और शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इन मामलों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की ओर से अभी तक आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत नहीं की गई है। एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों में डीएम के निर्देश का पालन करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


