Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEx-Servicemen in Meerut Demand Property Tax Waiver
पूर्व सैनिकों ने की गृहकर माफी की मांग

पूर्व सैनिकों ने की गृहकर माफी की मांग

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ में पूर्व सैनिकों ने नगर निगम से गृहकर माफी की मांग की है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य अहलकार सिंह नागर के नेतृत्व में, पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन देकर मांग की कि अन्य राज्यों की तरह उन्हें भी यह छूट दी जाए। जीआईएस सर्वे के कारण कई पूर्व सैनिकों की कर राशि में वृद्धि हुई है।

Dec 09, 2025 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ, मुख्य संवाददाता। दूसरे राज्यों और शहरों की तरह पूर्व सैनिकों ने मेरठ में भी नगर निगम और अन्य निकायों में गृहकर माफी की मांग की है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सैनिक अहलकार सिंह नागर के नेतृत्व में मेरठ के पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को डीएम के नाम ज्ञापन देकर गृह कर में छूट दिलाने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखीमपुर, पीलीभीत आदि में पहले से ही पूर्व सैनिकों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने इसी तर्ज पर मेरठ में भी पूर्व सैनिकों को गृह कर माफ करने की मांग पर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही यह भी शिकायत की है कि जीआईएस सर्वे के कारण कई पूर्व सैनिक तनाव में हैं। उदाहरण के तौर पर सूबेदार मेजर हरपाल सिंह पाल का गृह कर ₹701 से बढ़कर ₹3615 प्रतिवर्ष हो गया है, जबकि जल कर ₹463 से बढ़कर ₹2313 प्रतिवर्ष कर दिया गया है, जो असंगत है। डीएम के माध्यम से मांग की गई है कि अन्य राज्यों की भांति गृह कर माफ करने का आदेश नगर निगम को दिया जाए। इस दौरान सूबेदार मेजर हरपाल सिंह पाल, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह, हवलदार कृपाल सिंह, हवलदार खेम सिंह, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, हवलदार चंद्रपाल सिंह, सूबेदार रतन सिंह आदि मौजूद रहे।