सर्किट हाउस में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को सर्किट हाउस की सफाई और क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। क्लब के संस्थापक सावन कन्नौजिया ने क्षेत्र की स्वच्छता को सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताया। अभियान के दौरान प्लास्टिक और अन्य कचरे को साफ किया गया और निगम की गाड़ी में रिसाइक्लिंग के लिए भेजा गया।

सर्किट हाउस में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की

एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को सर्किट हाउस की स्वच्छता और क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने बताया कि सर्किट हाउस प्रमुख वीआईपी जगह होने के साथ ही शहरवासियों के लिए सैर करने का प्रमुख स्थल भी है। ऐसे में इसकी स्वच्छता और इस क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। स्वच्छता अभियान के दौरान क्लब ने प्लास्टिक, टायर, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, उसके प्लास्टिक ढक्कन, केवल प्लास्टिक जनित कूड़े आदि को साफ किया। निगम की कूड़े की गाड़ी में उसे रिसाइक्लिंग के लिए भेजा। स्वच्छता अभियान में लक्ष्य निचंत, अभिषेक, दीपक, तरूण, कबीर, इशिका, यश, वंश, पीयूष, हर्षिता, राहुल, सार्थक, शौर्य, कपिल, अनमोल, कुशल, दीपांशी, आयुषी, तुषार, कार्तिक, सुमित, सितांशु रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।