Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEnhanced Security Measures for UP Subordinate Service Selection Commission Exam in Meerut
आज और कल हर चौराहे, तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स

आज और कल हर चौराहे, तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ में 6 और 7 सितंबर को उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी 66 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर हेल्प...

Sep 06, 2025 04:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ। छह और सात सितंबर को उ.प्र.अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर शहर के हर चौराहे और तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसी तरह सभी 66 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक ट्रै‌फिक पुलिस के जवान की ड्यटी लगाई गई। दोनों रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस सहायता केंद्र और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। उधर, डीएम की ओर से 66 परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पांच सुपर जोन, छह जोन में परीक्षा केन्द्रों को बांटा गया है। शुक्रवार को कमिश्नर डा.ह्रषिकेश भाष्कर यशोद, डीएम डा.वीके सिंह, एसएसपी डा.विपिन ताडा, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्र ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों को शनिवार और रविवार के लिए सतर्क किया।