गंगा दशहरा और बकरीद से पहले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

गंगा दशहरा, बकरीद और विभिन्न मेलों के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से संवाद किया गया। एसपी सिटी ने त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात करने का आश्वासन दिया।

गंगा दशहरा और बकरीद से पहले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला

गंगा दशहरा, बकरीद और विभिन्न मेलों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सीओ कोतवाली, सीओ ब्रह्मपुरी और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च इंद्रा चौक से बुढ़ाना गेट से होते हुए घंटाघर से मेट्रो प्लाजा से कबाड़ी बाजार से भूमिया पुल से शुरू होकर हापुड़ अड्डा तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से संवाद किया।एसपी सिटी विनायक भोसले ने त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि त्योहारों व मेलों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।